नवगछिया : कई दिनों से एक रुपए के सिक्के पर पाबंदी को लेकर फैली अफवाह के बाद बुधवार को भागलपुर अग्रिम जिला प्रबंधक प्रकाश पांडे के साथ नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने बैठक की. बैठक के दौरान नवगछिया बाजार में कई जगहों पर एक रुपए का सिक्का नहीं लेने की बात सामने आ रही थी. जिसको लेकर ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसको लेकर भागलपुर से आए एलडीएम ने कहा कि एक रुपए के सिक्के पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है जो दुकानदार एक रुपए के सिक्के नहीं ले रहे हैं उन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी.

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बैंकों में भी अगर एक रुपए के सिक्के लेने से इंकार किया जा रहा हो तो इसकी जानकारी त्वरित देने पर बैंक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने बताया कि बैंकों में थोक सिक्के नहीं लिया जाता है मगर सौ रुपये से लेकर पचास रुपये तक के सिक्के लेने में कोई मनाही नहीं है. यही चीज व्यापारियों के द्वारा बाजार में कर रहे दुकानदारों पर भी लागू होता है. किसी भी दुकान में सौ रुपए तक के सिक्के दे सकते हैं. मगर इससे ज्यादा देना उचित नहीं है. वहीं एसडीओ के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड में एक भी बैंक नहीं होने के कारण वहां के ग्राहकों को काफी परेशानी होती है.

जिसको लेकर जल्द ही इस्माइलपुर में बैंक खोले जाने का प्रावधान किया जाएगा. वही एसडीओ ने एसडीएम को जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर प्रखंड के यूको बैंक की स्थिति काफी दयनीय है छोटे से कमरे में अधिक ग्राहक वाला बैंक व्यवस्था से घिरा हुआ है. रोशनी का भी प्रबंध सही से नहीं है. वहीं एसडीओ ने बैठक के दौरान कहा कि नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे एटीएम में पैसा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कई दिनों तक ATM खाली रहने से बैंकों में भीड़ अधिक बढ़ जाती है जिससे कानून व्यवस्था में भी परेशानी उत्पन्न होती है. इन सभी मामलों के बाद एलडीएम ने कहा कि जल्द ही सभी मामलों पर काम किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *