भागलपुर। ग्रामीण इलाकों की दो सड़कों मंजूरी मिलते ही इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 10.16 करोड़ की लागत से एनएच 80 से नाथनगर के किशनपुर जाने वाली सड़क और इस्माइलपुर प्रखंड के छट्टू सिंह टोला से इदमादपुर के बीच बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य मार्च में शुरू और अप्रैल में पूरा होगा।
Total Downloads: 102
10.16 करोड़ से दो ग्रामीण सड़क का होगा निर्माण, मार्च में शुरू होगा काम, एनएच 80 से किशनपुर जाने वाली सड़क निर्माण में 8.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 1.21 करोड़ की लागत से इस्माइलपुर प्रखंड के छट्टू सिंह टोला से इदमादपुर के बीच बनेगी सड़क
दोनों सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर कराएगा। 13.711 किमी लंबी एनएच 80 से नाथनगर के किशनपुर जाने वाली सड़क के निर्माण पर 8.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क का निर्माण 45 दिनों में पूरा करना है। 20 फरवरी को सड़क बनाने वाली एजेंसी का चयन किया जाएगा। सड़क के बनाने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।

सड़क बनाने के बाद पांच सालों तक ठीकेदार को रखखाव करना होगा। इसलिए कि इस सड़क के लिए डिफेक्ट लैबलिटी पीरियड (डीएलपी) पांच सालों के लिए निर्धारित की गई है। टेंडर भरने की आखरी तारीख भी 28 फरवरी है।
वहीं इस्माइलपुर प्रखंड के छट्टू सिंह टोला से इदमादपुर के बीच 2.96 किमी लंबी सड़क बनेगी। इस सड़क के निर्माण पर 1.21 करोड़ खर्च होगा। सड़क बनाने के लिए 15 मार्च तक का समय निर्धारित किया है। इसको लेकर विभाग ने अप्लकालीन टेंडर निकाल है। 15 मार्च तक सड़क निर्माण शुरू होगा। सात मार्च को ठीकेदार का चयन किया जाएगा और सात मार्च तक ठीकेदार टेंडर भर सकते हैं। चयनित एजेंसी को सड़क बनाने के साथ ही इसका पांच सालों के लिए मेंटेनेंस भी करना होगा।
