नवगछिया कार्यपालक अभियंता ने प्रस्तुत किया कटाव निरोधी कार्य की प्रगति रिपोर्ट

नवगछिया  : नवगछिया जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने कहा है कि दस जून तक हर हालत पूरा कर लेने का दावा किया है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि इस्माइलपुर से बिंद टोली तक बोल्डर का कार्य 75 फीसदी हो गया है. जबकि ओवरऑल 71 फीसदी कार्य सम्पन्न हो गया है. पूरे अनुमंडल में चल रहे कटाव निरोधी कार्य का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि कहा कि बागजान में दो जगहों पर जियो बैग का पूरा हो गया है. नवगछिया के सकुचा में जिओ बैग का काम भी पूरा हो चुका है. रंगरा के मंदरौनी में 92 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है.

खरीक के पिपरपांति में 94 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. खरीक के राघोपुर में भी दो जगहों पर कार्य पूरा कर लिया गया है. लत्तीपुर से नारायणपुर तक बंद पुरस्थापन का कार्य 84 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. गंगा प्रसाद बांध के भी पुरस्थापन का कार्य 95 फीसदी लगभग पूरा हो गया है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि जल संसाधन विभाग के मंत्री द्वारा दिये गए आदेश कि 10 जून तक कार्य को पूरा कर लिया जाय, इसे पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रहा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि की शुरुआत हो गयी है जबकि गंगानदी अभी स्थिर है. 15 जून के बाद से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि बाढ़ से पहले ही फ्लड फाइटिंग का कार्य की तैयारी इस बार कर लिए जाने की भूमिका तैयार कर लिया जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि इस वर्ष कोई भी इलाका बाढ़ प्रभावित न हो इसके लिए उनकी पूरी टीम ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *