नवगछिया : रंगरा प्रखंड स्थित चापर गांव के महावीर सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय चापर हाट के विभिन्न समस्याओं की बाबत प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय की ओर ध्यान आकृष्ट किया है.प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान का कहना है कि यह विद्यालय सधुवा, चापर, चापर दियारा, नवटोलिया, रणसी टोला, मंदरौनी, सहौडा, कुमादपुर, शेरमारी, चांय टोला आदि गांव का एकमात्र इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थान है. विद्यालय में कुल 1100 छात्र छात्राएं नामांकित है. प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान का कहना है कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घनघोर अभाव है. विद्यालय को महज 4 कमरे हैं.
Total Downloads: 87
जिसमें दो कमरे कार्यालय व शिक्षक प्रकोष्ठ के लिए आरक्षित है. महज दो कमरों में ही 11 सौ छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाता है. जीर्ण-शीर्ण अवस्था में चार कमरे और है लेकिन उसमें पठन पाठन का कार्य संचालित करना किसी दुर्घटना को न्योता देने जैसा ही होगा. वर्ष 2011 – 2012 में भवन निर्माण के लिए विद्यालय में राशि आई थी लेकिन किसी कारणवश यह वापस हो गया. उस वक्त वह विद्यालय में प्रधानाध्यापक नहीं थे. प्रधानाध्यापक ने अपने आवेदन में कहां है कि विद्यालय में शौचालय का भी आभाव है जिस कारण खासकर लड़कियों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. प्रधानाध्यापक ने विद्यालय का जीर्णोद्धार करने की मांग करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कई वरी पदाधिकारियों को आवेदन प्रेषित किया है.
