शनिवार को तेलघी मिडिल स्कूल के समीप 14 नंबर सड़क किनारे खड़े एक वृद्ध को बिहपुर की तरफ से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया। इसमें वृद्ध भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए और बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खाई में गिर गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
दोनों घायलों को लोगों ने पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि वृद्ध की स्थिति चिंताजनक है। वृद्ध की पहचान तेलघी निवासी प्रभाष सिंह (66) पिता स्व. ठाकुर सिंह और बाइक चालक की पहचान बिहपुर के झंडापुर निवासी मोहम्मद इश्तियाक (25) पिता मोहम्मद इस्लाम के रूप में की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

