पटना से आयी निगरानी की टीम ने शाहपुरपटोरी थाना के एएसआई मनोज कुमार को एक मामले को रफा-दफा करने के नाम पर दस हजार रुपये का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

2. फर्जीवाड़ा: रेलवे ने नहीं निकाली वैकेंसी लेकिन मंत्री कोटा के नाम पर वसूल लिए लाखों

पटना [जेएनएन]। दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर में दलालों ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 12 से अधिक अभ्यर्थियों से करीब 40 से 50 लाख रुपए वसूली की है। अभी और अभ्यर्थियों की शिकायत भी थाने पहुंच रही है। इस मामले में पीड़ितों ने छपरा न्यायालय में परिवाद दायर कर गुहार लगाई है।

3. पति के गहरे राज जान गई थी पत्नी, किया विरोध तो हो गई निर्मम हत्या, जानिए

पटना [जेएनएन]। पत्नी अपने पति के अवैध संबंध का राज जान गई तो ससुराल वालों ने पंखे से बांधकर उसके गले में फांसी का फंदा डालकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी सात महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वो मायके लौट गई थी। सात दिनों पहले ही वो ससुराल पहुंची थी और उसकी हत्या हो गई।

4.बेखौफ अपराधियों ने ड्राइवर को मारी गोली, स्कॉर्पियो लेकर हुए फरार

पटना [जेएनएन]। बिहार के भोजपुर में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को बाहर सड़क पर फेंक स्कॉर्पियो लूट कर फरार हो गए। अपराधियों ने इस दौरान ड्राइवर के एक सहयोगी को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया।

5. तेजस्वी ने सीएम नीतीश से पूछा – चच्चाजी, बाल दिवस की शुभकामना नहीं देंगे

पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश पर निशाना साधते हुए लिखा है कि-नीतीश चाचा ने कल कहा,”तेजस्वी बच्चा है”।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *