नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर 14 नंबर सड़क के पास गुरुवार की देर शाम भागलपुर की तरफ से अनियंत्रित आ रही सफारी गाड़ी और तेतरी से भागलपुर जा रही जुगाड़ गाड़ी के बीच में हुई टक्कर में जुगाड़ चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में जगतपुर निवासी पिंटू यादव की पत्नी पूजा देवी व इनके दो छोटे बच्चे अंकुश कुमार 3 वर्षीय अविनाश कुमार 6 माह और साहू परवत्ता निवासी 65 वर्षीय वृद्ध उमेश ठाकुर, तेतरी निवासी महेश्वर राम के 25 वर्षीय पुत्र जुगाड़ चालक राजेश राम गंभीर रुप से घायल हो गए.
Total Downloads: 47
जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परवत्ता थाना पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद साहू परवत्ता निवासी 65 वर्षीय वृद्ध उमेश ठाकुर व जुगाड़ चालक राजेश राम को बैहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार उमेश ठाकुर पैदल अपने घर परवत्ता जा रहे थे. इसी क्रम में सफारी और जुगाड़ के टक्कर में यह भी घायल हो गए. वहीं पिंटू यादव की पत्नी पूजा देवी अपने बच्चों के साथसड़क पार कर रही थी कि उसी समय दोनों गाड़ी में टक्कर में वो भी घायल हो गई.

