नवगछिया : बुधवार को देर रात अज्ञात चोरों ने नवगछिया के बस स्टैंड स्थित यूको बैंक की शाखा में चोरी करने का प्रयास किया है. जानकारी मिली है कि यह चोरी का प्रयास पूरी तरह से विफल रहा और बैंक से किसी प्रकार की सामग्री या फिर नकदी की चोरी नहीं हुई है. घटना की बाबत शाखा प्रबंधक भागलपुर के हबीबपुर थाना के दाउदवाट निवासी शाखा प्रबंधक रिचा रजनी ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. शाखा प्रबंधक का कहना है कि बुधवार को रोज की तरह ही बैंक का ताला लगाकर वे लोग गए थे

नवगछिया यूको बैंक में चोरी का प्रयास, शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गुरुवार को सुबह जब कर्मचारियों के साथ बैंक पहुंची दो मुखी दरवाजा खोलकर बैंक के अंदर प्रवेश करने के बाद मैंने देखा कि बैंक का कई सामान इधर से उधर बिखरा हुआ है. कर्मचारियों और शाखा प्रबंधक ने देखा कि सीढ़ी रूम के ईंटों को काटकर और वेंटिलेशन को तोड़कर चोर बैंक के अंदर प्रवेश किए हैं.

शाखा प्रबंधक का कहना है कि सभी कर्मचारियों और उन्होंने खुद भी पूरी छानबीन की है बैंक का एक भी सामान या फिर नकदी गायब नहीं है. शाखा प्रबंधक ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि अवश्य ही चोरी की नियत से ही बैंक में कुछ चोर घुसे होंगे लेकिन वह चोरी करने में सफल नहीं हो सके.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *