Indigo Ticket offers अगर आप यात्रा के लिए लंबे समय से योजना बना रहे हैं, तो आपके पास एक बेहतर मौका है. 15 वीं वर्षगांठ पर इंडिगो एयरलाइंस सिर्फ 915 रुपये में हवाई यात्रा का मौका दे रही है. यह ऑफर घरेलू रूट्स के लिए है. इस महासेल का लाभ आप समय रहते उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत टिकटों की बिक्री 4 अगस्त से शुरू हो चुकी है और यह 6 अगस्त तक चलेगी. आप 1 सितंबर 2020 से 26 मार्च 2022 के बीच यात्रा के लिए होगी.
Total Downloads: 93
कंपनी जिस रूट्स पर आपको सबसे सस्ता ऑफर दे रही है वह इंफाल- कोलकाता और इंफाल- गुवाहारी रूट्स के लिए 914 रुपये में टिकट बुकिंग का ऑफर दिया है. इसके अलावा बड़ी छूट बेंगलूरु-हैदराबाद के रूट्स के लिए मिल रही है जिसका किराया 1414 रुपये रखा गया है.

बेंगलूरु से गोवा के लिए का किराया 1414 रुपये है वहीं गोवा-हैदराबाद रूट्स पर 1,614 रुपये में यात्रा कर सकेंगे. 2 हजार से कम रुपये में ज्यादातर जगहों में यात्रा का मौका मिल रहा है जिसमें भुवनेश्वर-कोलकाता, और पुणे-बेंगलूरु सहित कई जगहों के रुट शामिल है.
कंपनी यह शानदार मौका उन लोगों के लिए दे रही है जो कम पैसे में हवाई यात्रा का इंतजार कर रहे हैं. 3 दिनों तक चल रहे इस ऑफर में आपको शानदार मौका मिल रहा है जिसमें आप कई शहरों की यात्रा आसानी से कर सकते हैं

