खरीक : खरीक प्रखंड प्रमुख झारी यादव ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में पहल करते हुए बुधवार को खरीक के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरिक्षण किया जिसमें कई तरह की अनियमितता उजागर हुई. प्रमुख ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कार्तिक टोला तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तीन शिक्षकों में से एक शिक्षिका मीना कुमारी मौजूद थी. शिक्षक उपस्थिति पंजी की जाँच करने पर पता चला कि शिक्षक हिमांशु कुमार बीते सतरह दिनों से विद्यालय से बिना सुचना का नदारद पाया गया. स्टॉक पंजी जाँच करने पर पचास किलोग्राम चावल अतिरिक्त पाया एमडीएम मेनू के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया. 147 बच्चों का एमडीएम बना. 14 किलोग्राम के जगह साढ़े सात किलोग्राम चावल और तीन किलोग्राम दाल के जगह डेढ़ किलोग्राम दाल बनाया गया. विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी. मिर्जाफरी के दास टोला मध्य विद्यालय का औचक नि रीक्षण किया. विद्यालय में बच्चे नदारद पाये गए. प्रमुख ने कहा कि हर हालत में सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कसौटी को हाशिल करना होगा.इसमें थोड़ी भी कोताही बर्दास्त नही होगी. निरीक्षण में अनियमितता उजागर होने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जायेगी. इसके लिए डीईओ डीपीओ को लिखा जायेगा.
सतरह दिन से शिक्षक स्कूल से नदारत –प्रमुख औचक निरीक्षण में पकड़ी गयी अनियमितता
ByRishav Mishra Krishna
Sep 21, 2016
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....
