नवगछिया। नवगछिया आरपीएफ मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में अपराधियों का एलबम तैयार कर उन्हें चिह्नित करेगा। जानकारी के अनुसार आरपीएफ अपने कार्यालय में लगभग 2 दर्जन से अधिक चिह्नित अपराधियों का एलबम बनाकर उसको टांग दिया है।
Total Downloads: 102
साथ ही राजधानी सहित अन्य ट्रेनों में वैसे अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस अधिकारी के पास एलबम उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे वह यात्रियों को अपराधियों की पहचान के लिए एलबम दिखाकर पहचान करा सकें।
आरपीएफ इंस्पेक्टर मिलन कुमार बताते हैं कि रेल में किसी तरह की घटना न हो, इसके लिए चिह्नित अपराधियों को जीआरपी के माध्यम से तैयार एलबम को पुलिस अधिकारियों के पास उपलब्ध कराकर घटना को रोकने के लिए प्रयासरत है। रेल में डकैती, चोरी, छिनतई, नशाखोरी जैसी घटना न हो इसके लिए अपराधियों का एलबम तैयार किया है।

