अनारक्षित टिकट लेकर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल के सात क्षेत्रीय रेलों में यूटीएस मोबाइल टिकटिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में 24 सितंबर से ही यूटीएस मोबाइल टिकटिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस दिन पूर्व मध्य रेल के साथ पांच अन्य क्षेत्रीय रेलवे में भी इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अब पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के किसी भी मंडल क्षेत्र से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर जाकर टिकट के लिए लंबी कतार में खड़ा नहीं होना होगा। यूटीएस मोबाइल टिकटिंग सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को लंबी कतार से छुटकारा मिल जाएगा।

यात्री अपने एंड्रायड फोन से आसानी से अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्ले स्टोर से यूटीएस एप डाउनलोड करना होगा। एप को ओपन करने के बाद जरूरी जानकारी डालने के बाद घर बैठे जनरल टिकट बुक की जा सकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *