खरीक  : खरीक थाना क्षेत्र से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे नकाबपोश अपराधियों ने 14 नंबर सड़क के बगल में स्थित ध्रुवगंज पेट्रोल पंप कर्मी सह मैनेजर मुकेश कुमार साह 45 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी. नकाबपोश अपराधियों ने हत्या की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पेट्रोल पंप कर्मी मुकेश काम समाप्त कर केबिन में कंबल बिछा कर सो रहा था. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पेट्रोल पंप सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चलता है कि 4 अपराधी नकाबपोश अपराधी रात्रि के करीब 2 बजे ध्रुव गंज पेट्रोल पंप के केबिन के सामने आया. उनमें से एक नकाबपोश अपराधी उस केबिन में प्रवेश किया जहां पेट्रोल पंप कर्मी सोया हुआ था.
केविन खुलने की आहट सुनकर सो रहे  मुकेश जाग गया. उन नकाबपोश अपराधियों में से एक को मुकेश ने पहचान भी लिया था. उस अपराधी में पहले मुकेश पर डंडे से प्रहार किया और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया. नीचे गिरने के बाद पेट्रोल पंप कर्मी के सीने में गोली मार दी  जिससे पेट्रोल पंप कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दो गोलियां चलाई  एक मुकेश के सीने में लगी दूसरी गोली  केबिन के  दीवार से टकराई. हत्या की वारदात को अंजाम देकर चारों नकाबपोश अपराधी जिस दिशा से आए थे उसी दिशा पूरब तुलसीपुर की ओर चलेगये.
हमलावर अपराधी अपराधी लोकल बताया जा रहा है. सुबह में पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए लोगों ने जब एक भी करने को नहीं देखा तो मैनेजर के केबिन की तरफ हो गया वहां एक व्यक्ति का लाश पड़ा हुआ था तब तक स्थानीय लोग भी पहुंच चुके थे. हत्या की वारदात की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई आसपास के लोग पेट्रोल पंप पर इकट्ठा होने लगे सरेआम हत्या की वारदात की घटना से आहट और आहट और आहत आहत और परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में 14 नंबर मुख्य सड़क को जाम कर दिया मुख्य सड़क जाम रहने से  तकरीबन 5 घंटे तक लतीपुर तेतरी 14 नंबर सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरीके से ठप रही. सुबह में ही घटना की सूचना मिलते हैं खरीक पुलिस और नवगछिया के आला अधिकारी पुलिस कप्तान पंकज कुमार सिन्हा, डीएसपी मुकुल रंजन समेत विभिन्न थानों के की परबत्ता, झंडापुर, बिहपुर समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया था. फॉरेंसिक टीम ने घटना की वैज्ञानिक जांच की. फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने ध्रुवगंज पेट्रोल पंप में हुई घटना हत्या की घटना की वैज्ञानिक तरीके से सूक्ष्म जांच की.
आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को एसपी ने समझाने का किया प्रयास 
नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा में तुलसीपुर के आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया एसपी ने कहा कि पुलिस हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करेगी. वारदात का उद्भेदन होगा. आप लोग पुलिस की प्रक्रिया में सहयोग करें. भीड़ में मृतक के ससुराल खगड़िया पसराहा के डोयठा से आये रिश्तेदारों ने आग में घी डालने का काम किया. मृतक के ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने भीड़ को आकर्षित करने के लिए जोर जोर से नारेबाजी और बड़ी पुलिस पदाधिकारियों को गाली गलोज करने लगे. भीड़ में एसपी नवगछिया और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया. भीड़ के आक्रामक रुख को भागते हुए नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने पुलिस के साथ अमर्यादित व्यवहार कर रहे खगड़िया पसराहा के डोयठा निवासी मृतक के साले फंटूश कुमार और उसके चचेरे साले संतोष कुमार को हिरासत में ले लिया. एसपी ने उसके कृत्य को देख कर उसे कड़ी हिदायत दी. पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार सिन्हा ने अमर्यादित व्यवहार करने वाले उन दोनों युवकों को तब तक हिरासत में रखा जब तक आक्रोशित ग्रामीणों जाम हटाने को राजी नहीं हो गए. पुलिस ने लाश को टेंपो पर लादकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने जाम को हटाकर आवागमन चालू कर दिया.
16 लाख मुआवजे के आश्वासन पर पर बनी बात 


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

हत्या की वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों के दिन में केविन से लाश को उठाने नहीं दे रही थी. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था पुलिस हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करें और मृतक के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा दे. जिससे उसके परिवार के लोग भरण पोषण कर सके. तकरीबन 5 घंटे तक सड़क को जाम करके रखा. आखिरकार पुलिस से नोकझोंक के बाद दो लाख पर बात बनी. पेट्रोल पंप संचालक भूषण ने पुलिस के सामने मृतक के परिजनों को दो लाख रुपया नगद देने की बात कही और आश्वासन दिया कि उसे पेट्रोल पंप का कर्मी घोषित कर चौदह लाख रुपये बतौर इंशुरेंस की राशि भी दिलाने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे. तब तक पुलिस ने दुर्व्यवहार करने वाले दो ग्रामीणों को अपनी हिरासत में रखा. आखिरकार आक्रोशित ग्रामीणों ने विवश होकर उपद्रव करने की राह छोड़कर समझौते के प्रस्ताव को मानने के लिए राजी हुए और और लाश उठने देने को राजी हुए. मौका लाकर पुलिस ने लाश को उठाकर अंत्य परीक्षण के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया और सड़क पर रखे बोल्डर को हटाकर अवरूद्ध आवागमन को चालू करवा दिया. हत्या के कारणों का ठीक ठीक पता नहीं चल पा रहा है कई लोग कई तरह की बातें कर रहे है. गांव के कुछ लोगों का कहना है कि नकाबपोश हमलावर पेट्रोल पंप लूटने के लिए आए थे और लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या की.
वहीं कुछ लोगों और  मृतक के पिता विनोद शाह का कहना है कि कुछ दिन पहले कुछ बदमाश अपराधी पेट्रोल पंप पर आकर उसके बेटे से उधार तेल मांगा था एक-दो दिन तेल दे भी दिया था. लेकिन बार-बार पेट्रोल मांगे जाने का  मुकेश ने विरोध किया था. और कहा था कि आप को तेल देने से मेरे तनख्वाह के पैसे कट जाते हैं. इसलिए मैं उधार तेल नहीं दे सकूंगा. उसी खुन्नस को लेकर अपराधियों ने  वारदात को अंजाम दिया. मृतक के पिता विनोद शाह को  पूर्ण विश्वास है  कि उसके बेटे की हत्या पेट्रोल पंप के सहकर्मियों के साथ गांठ से हुई है. रात में मुकेश रात्रि के करीब 10 बजे एक पेट्रोल पंप कर्मी को उसके घर तुलसीपुर छोड़ने भी गया था. पेट्रोल पंप कर्मी इस बात से इंकार कर रहा है. पेट्रोल पंप कर्मी सौरभ का कहना है कि उससे जगतपुर के एक चालक ने उसे घर तक पहुंचाया था. लेकिन चालक का नाम नहीं बता सका. वहीं इस घटना के पीछे पेट्रोल पंप कर्मी मुकेश का किसी प्रेम प्रसंग भी होना बताया जा रहा है. मुकेश  बीते कई दिनों से पेट्रोल पंप पर  रात्रि में अकेले ही रह रहा था.
पेट्रोल पंप के सीसी कैमरे की फुटेज में नकाबपोश अपराधियों का पहनावा और रंग रूप सब कैद हो गया है. पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज के सहारे नकाबपोश हत्यारों तक पहुंचने की जुगत लगा रही है.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने कहा पेट्रोल पंप कर्मी हत्याकांड मामले में कार्यवाई चल रही है. सीसी फुटेज से बहुत कुछ स्पष्ट हो गया है. सभी नकाबपोश अपराधी स्थानीय है. हत्या कांड से जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मृतक के परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet