एमजी मोटर्स (MG Motors) 27 जून को भारत में अपनी पहली कार हेक्टर (Hector) लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग 50,000 रुपये के अमाउंट पर पहले ही शुरू कर दी थी। 27 जून को लॉन्च होने के बाद इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। अभी देश भर में एमजी मोटर्स के 63 शोरूम हैं। हेक्टर एक मिड-साइज एसयूवी है। यह एमजी मोटर्स की भारत में पहली इंटरनेट कार होगी। कंपनी जल्द ही अपने डीलरशिप पर हेक्टर को भेजना शुरू कर देगी।
Total Downloads: 185
ये होगी खासियत
कंपनी ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए हेक्टर की डिज़ाइन और फीचर्स पर ख़ासा ध्यान दिया है। यह कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आएगी। इनमें 10.8-इंच का बड़ा वर्टीकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ई-सिम सुविधा, इंटरनेट कनेक्टिविटी और मोबाइल रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। हेक्टर के इस मोबाइल रिमोट कंट्रोल फीचर मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये कार का सनरूफ और टेलगेट खोलने, डोर लॉक/अनलॉक करने और एसी ऑन/ऑफ करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

– 10.4 इंच का टचस्क्रीन वाला इंटरनेट सिस्टम है इसमें
– 15 से 20 लाख रुपये हो सकती है एक्स शोरूम कीमत
एमजी हेक्टर
एमजी हेक्टर एक मिड-साइज एसयूवी (SUV) है। cardekho.com के मुताबिक भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपास, महिंद्रा एक्सयूवी500 और हुंडई ट्यूसॉन से होगा। हेक्टर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसमें 1.5-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल (एमटी) और ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (डीसीटी) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में आएगा। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाला हेक्टर का यह पेट्रोल इंजन 48-वोल्ट के माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी उपलब्ध होगा। डीजल यूनिट के तौर पर इसमें 2.0-लीटर का इंजन मिलेगा। यह इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) के साथ ही उपलब्ध होगा।
ये है इसके फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज़ से हेक्टर के सभी वेरिएंट में दो फ्रंट एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफायर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, टॉप वेरिएंट में सनरूफ, हीटेड ओआरवीएम, रेन-सेंसिंग वाइपर, पावर टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा और कुल 6-एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
ये हो सकती है कीमत
एमजी ने अब तक हेक्टर की कीमत से जुड़ी कोई जानकरी साझा नहीं की है। संभावना है कि इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 13 लाख और 20 लाख रुपये के मध्य होगी। इसकी वेरिएंट-वाइज संभावित कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।

