इतिहास के पन्नों में 29 जनवरी का इतिहास। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी जानकारी

Whatsapp group Join

1528 – मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।

1676 – ‘थियोडोर तृतीय’ रूस के ज़ार बने।

1780 – भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में ‘हिकीज बंगाल गजट’ के नाम से प्रकाशित हुआ। ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ या ‘कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर’ का कोलकाता से प्रकाशन हुआ।
अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक ‘जेम्स ऑगस्टस हिक्की’ थे।

1889 – आस्ट्रिया हंगरी के युवराज ‘आर्कड्यूक रूडोल्फ़’ ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।

1916 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।

1919 – चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।

1939 – रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।

1947 – अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।

1949 – ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।

1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।

1963 – फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।

1973 – अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।

1976 – सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

1979 – भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

1986 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।

1989 – सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1990 – पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता ‘एरिक होनेकर’ को गिरफ़्तार किया गया।

1992 – भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1993 – किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।

1994 – भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को रद्द किया।

1996 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2002 – श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।

2003 –
– इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
– हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।

2005 –
– नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।
– सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।

2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।

2008 –
– लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
– आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।

2009 – फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1970 – राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।

29 जनवरी को हुए निधन

2002 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।

1983 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।

1597 – महाराणा प्रताप – उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।

29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बीटिंग द रिट्रीट

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet