नवगछिया में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है. बताया जा रहा है कि लूट के दौरान दुकानदार को गोली मारी गई है. यह घटना नवगछिया बाजार क्षेत्र की है. नववर्ष की पूर्व संध्या पर ऐसी घटना से लोग सहमे हुए हैं. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है.

लूटपाट के दौरान मारी गोलीः

स्थानीय लोगों के अनुसार नवगछिया के बाल भारती विद्यालय के सामने एक सोना चांदी की दुकान है. इसी दुकान में दो बदमाश लूटपाट के लिए पहुंचे थे. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी. जिस दुकानदार को गोली मारी गई उसका नाम विष्णुदेव कारीगर है. बता दें कि 2022 के शुरुआत में भी नवगछिया में एक मर्डर हुआ था. 31 दिसंबर की रात जश्न मनाकर लौट रहे कुछ अपराधी तत्वों ने रेलवे गार्ड को गोली मार दी थी.

गोलीबारी के बाद मची अफरातफरीः

बीच बाजार दुकान में घुसकर लूटपाट करते हुए दुकानदार को गोली मार देने के बाद वहां अफरातफरी मच गई. दुकानदार वहीं घायल अवस्था में गिर गया. दोनों अपराधी इस घटना के बाद फरार हो गए. इसके बाद घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल स्वर्णकार दुकानदार को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. दुकानदार की हालत नाजुक बताई जा रही है.

खंगाला जा रहा है सीसीटीवी फुटेजः

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि जांच जारी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा रहा है.

“घटना की जांच की जा रही है. आसपास के इलाके के की सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज की जांचकर अपराधियों के चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है” – दिलीप कुमार, एसडीपीओ, नवगछिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *