नवगछिया । प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायिका पर अवैध रूप से पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा करारी के झल्लू दास टोला निवासी वार्ड सदस्य अनंत कुमार ने रंगरा प्रखंड प्रमुख को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि आवास सहायिका रश्मि कुमारी द्वारा इस योजना में मिलने वाली राशि के एवज में प्रति किश्त 5000 रुपये की वसूली की जा रही है। ग्राम पंचायत सदस्य ने आवास सहायिका को बर्खास्त कर उचित करवाई करने की मांग की है।

रंगरा प्रखंड के प्रमुख मोती यादव ने शुक्रवार को बताया कि लाभुकों ने आवास सहायिका के विरुद्ध हमें आवेदन दिया है। जिनमें भारी मात्रा में अवैध वसूली आवास सहायिका के द्वारा और कुछ दलालों के द्वारा किया जाता है। कहा कि आवेदन के साथ अपने लेटर पैड पर सरकार को लिखेंगे।

रंगरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की आवेदन मिला है। जिन पर आरोप लगा है वो तीन तीनटंगा दियारा उत्तर और दक्षिण दोनों पंचायतों के चार्ज में वो सहायिका हैं। उन्होंने कहा की सहायिका द्वारा इस बात को कहा जाना की प्रखंड के उच्च अधिकारियों के द्वारा भी योजना में रुपया लिया जाता है ये बात एकदम निराधार है। हम इसकी जांच कर करवाई करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *