नवगछिया : सड़क दुर्घटना के शिकार हुए तेतरी निवासी स्व विजय झा के 28 वर्षीय पुत्र रिकेंश कुमार झा की मौत के बाद इंदू देवी के घर का चिराग बुझ गया है. रिकेंश की मौत की खबर सुनते ही उनके घर में हाहाकार मच गया. मां इंदु देवी एवं उनकी तीन बहने खूशबू , सुनीता, सोनाली दहाड़ मार कर रो रही है. मृतक राकेश स्व विजय झा का इकलौता पुत्र था जो अपनी विधवा हुई मां इंदु देवी का के घर का एकमात्र सहारा था. मृतक के तीन बहनों में से बड़ी बहन खुशबू की शादी हो चुकी है.

दो छोटी बहने अभी बीए पार्ट 2 में पढ़ाई कर रही थी जिनके हाथ पीले करना अभी बाकी था. अपने पिता की मौत के बाद परिवार को चलाने के लिए रिंकेश झा हाल ही में एक माह पूर्व नवगछिया के तेतरी जिरो माइल चौक स्थिति इकोम एक्सप्रेस कोरियर कंपनी में ज्वाइन कर काम कर रहा था.

बताते चलें कि 4 साल पूर्व रिकेंश के पिता स्व विजय झा कि आज के दिन छठ पर्व के 2 दिन पूर्व कद्दू भात के दिन ही एक सड़क दुर्घटना में बिमार पड़ने से उनकी मौत हो चुकी थी. पिता के मौत के दिन ही पुत्र को भी काल ने अपने गाल में समा लिया. दुर्घटना के बाद मृतक के घरों में 2 दिन पूर्व से जहां छठ गीतों की मधुर ध्वनि सुनाई पड़ रही थी देखते ही देखते उनके घरों से रूदन क्रंदन की चित्कार उठने लगी है. तेतरी गांव में घटना की सूचना मिलते ही मातमी सन्नाटा पसर गया है. 4 साल के दौरान पिता और पुत्र दोनों की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाए हो रही है​.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *