बिहार के भागलपुर जिले की एक 15 वर्षीय बच्ची को पांच लाख में बेचने कि घटना सामने आई हैं. यह घटना भागलपुर के बांका के अलीगंज मोहल्ले की हैं. ख़बर हैं कि सातवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा को मानव तस्करों ने शादी के नाम पर पांच लाख रुपए में उत्तर प्रदेश के आगरा में बेच दिया. तस्करी के बाद छात्रा की शादी एक 60 साल के बूढ़े के साथ करा दी गयी फिर उसका शारीरिक ओर मानसिक शोषण किया जा रहा हैं.

छात्रा की मां ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है. वह बांका में घरों में दाई का काम करती है. 2016 में मोहल्ले के ही मो. नसीम, पवन साह, कहलगांव निवासी प्रमोद गोड़ी ने बहला-फुसला कर और गरीबी की दुहाई देकर मेरी बेटी को अच्छे लड़के से शादी कराने का झांसा दिया. तीनों ने कहा कि आगरा में एक पढ़ा-लिखा अच्छा लड़का है और वह तुम्हारी बेटी के लिए ठीक रहेगा. लड़का तुम्हारी जाति है. तीनों की बात पर उसे विश्वास हो गया. 2016 के सावन माह में तीनों ने कहा कि निकाह के लिए बेटी को लेकर आगरा जाने की तैयारी करो.

फिर छात्रा कि माँ ने बताया कि तीनों के साथ मैं और मेरी बेटी बांका से ट्रेन से आगरा पहुंचे. वहां हम दोनों मां-बेटी को एक कमरे में ठहराया गया. मेरे खाने में तीनों ने नींद की गोली देकर बेहोश कर दिया और बेटी को गायब कर दिया. होश आने पर मैंने तीनों से बेटी के बारे में पूछा तो बताया कि उसका निकाह हो गया है और वह अपने ससुराल चली गई है. तुम सोई थी और कई बार उठाने के बाद भी नहीं जगी. इस दौरान तीनों ने महिला से कई सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिया. महिला ने कहा कि उसे बेटी चाहिए, जिसे लेकर वह बांका जाएगी. इस पर तीनों महिला को आगरा रेलवे स्टेशन ले गए.

वहां दूर से महिला को उसकी बेटी को दिखा दिया. बेटी के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति था, जिसे उसका ससुर बताया गया. कहा कि लड़का को अचानक काम पड़ गया था, इस कारण ससुर उसे लेकर स्टेशन आए हैं. बेटी को देख महिला संतुष्ट हो गई और खुशी-खुशी बांका लौट गई. महिला ने यह भी बताया कि उसने पूरी घटना कि जानकारी बांका महिला थाने में दी. वहां की प्रभारी ने मामले की जांच की तो तीनों महिला का अंगूठा का निशान लगा कागज दिखा दिया. जबकि महिला ने थानेदार को बताया कि उसने किसी कागज पर अंगूठे का निशान नहीं लगाया है. लेकिन थानेदार नहीं मान रही है और उल्टे मुझे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती है. मंगलवार को छात्रा की मां डीआईजी विकास वैभव से मिली और बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई. डीआईजी ने तुरंत मामले में बांका थाने में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है. डीआईजी ने कहा कि केस दर्ज कर छात्रा को पुलिस बरामद करे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil