भागलपुर : बिहार में शराबबंदी काननू लागू करने वाले ही इसका उल्‍लंघन करते रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर का है, जहां बीती रात एसएसपी ने शराब पी रहे चार पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी नशे में एसएसपी को पहचान ही नहीं सके और अंग्रेजी में पूछ बैठे, ‘हू आर यू (आप कौन)’?

भागलपुर स्टेशन चौक पर पुलिस कैंप में शराब का दौर चल रहा था। इसकी सूचना एसएसपी मनोज कुमार को मिल गई। उन्‍होंने तत्‍काल छापेमारी कर सिपाही मधुकर सुमन, शशिकांत, रॉबिन कुमार पाण्डेय, राजीव रंजन को गिरफ्तार कर लिया। सभी शराब के नशे में धुत मिले।

एसएसपी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *