नवगछिया स्थित मां कामाख्या फ्यूल सेंटर मे काम करता था कर्मी
नवगछिया रसलपुर ढाला के पास अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
नवगछिया  : नवगछिया एनएच 31 प्रखंड मुख्यालय के समीप मां कामाख्या फ्यूल सेंटर उर्फ साहू पेट्रोल पंप के कर्मी पवन यादव से हथियारबंद अपराधियों ने नवगछिया रसलपुर ढाला के पास मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 5 लाख रूपये लूट लिया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया थाना पुलिस व डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने घटनास्थल का जायजा लिया व पीड़ित कर्मी से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पवन यादव ने बताया कि वह पेट्रोल पंप का 5 लाख रुपया लेकर नवगछिया एसबीआई में पैसा जमा करने जा रहा था. पैसे अपनी मोटरसाइकिल HF Deluxe गाड़ी नंबर वी आर 10 सी 9929 की डिक्की में रखकर जैसे ही नवगछिया रसलपुर ढाला के समीप पहुंचा की, दो मोटरसाइकिल पर चार आदमी हेलमेट पहने उसे ओवरटेक कर रोक दिया. मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने उतर कर कनपट्टी पर हथियार रख डिक्की तोड़कर झोले में रखा 5 लाख रुपया लूट लिया और धमकाते हुए श्रीपुर गांव की ओर चले गया. पीड़ित ने बताया कि वह अपने पेट्रोल पंप से निकलकर करीब 1:30 बजे रसलपुर डाला के पास पहुंचा था. जो पहले से पीछा कर रहे अपराधियों ने उन्हें रास्ते में लूट लिया. मालूम हो कि पेट्रोल पंप मालिक रामकुमार साहू से भी वर्ष 2012 में प्रखंड मुख्यालय के समीप अपराधियों ने छ: लाख  लूटा था. जिसमे कुछ आरोपी गिरफतार हो चुके है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

नवगछिया मे अपराधियों के लिये आम बात है लूट वे चोरी
नवगछिया मे अपराधियों का मनोबल इतना बडा हुआ है की दिन दहाडे लूट वे चोरी की घटना को पुलिस के नाक के नीचे अंजाम दे जाते है. पहले भी कई बार बैक मे पैसा जमा करने वे ले जाने के समय मोटरसाईकिल की डिक्की से पैसे गायब हो चुके है. इस सब मामलो मे पुलिस अज्ञात के विरूध मामला दर्ज की करती है. यही नही नवगछिया मे चोरो का भी बोल बाला है. नवगछिया के अच्छे कॉलोनी माने जाने वाले राजेन्द्र कॉलोनी मे चोरो का उत्पात इतना है कोई लोग घर छोड कर बाहर भी नही जा सकते. शुक्रवार को अपने संबंधी के घर ताला बंद कर गये जमुनिया पंचायत के सरपंच के घर चोरो ने हाथ साफ कर लिया यही नही सरकारी अमीन के घर डकैती भी हो चुकी है.

पेट्रोल पंप लूट मामले को लेकर डीआईजी ने एसपी की छुट्टी की रद्ध
नवगछिया मां कामाख्या फ्यूल सेंटर के कर्मी से अपराधियों द्वारा 5 लाख  रुपए की लूट मामले के बाद भागलपुर डीआईजी विकास वैभव ने नवगछिया पुलिस कप्तान पंकज सिन्हा की छुट्टी रद्द कर दी है. मालूम हो कि एसपी पंकज सिन्हा छुट्टी पर जाने वाले थे. मगर लूट की घटना के बाद डीआईजी ने एसपी की छुट्टी रद्द कर मामले की जांच कर त्वरित कारवाई करने का निर्देश दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *