नवगछिया : जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक रिंग बांध बनाने की योजना को राज्य व केंद्र की सरकारों ने स्वीकृति दे दी है. 42 करोड़ की लागत से इस योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा. मालूम हो कि इस योजना से इस्माइलपुर प्रखंड के पांच पंचायत गंगा नदी से पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगे तो नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत के साहू परबत्ता, खगड़ा जगतपुर आदि गांवों को भी बाढ़ की समस्या से निजात मिलेगा.

विगत 10 वर्षों से नवगछिया इस्माइलपुर प्रखंड के आम लोग व राजनीतिज्ञ इस तरह की मांग को सरकार के समक्ष रख रहे थे. इस आशय की जानकारी देते हुए

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने कहा कि पिछले महीने ही नई दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के आवास पर सैयद शाहनवाज हुसैन जी के नेतृत्व में इस्माइलपुर के जिला परिषद सदस्य विपीन मंडल, अवधेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने मुलाकात कर इस समस्या को रखा था.

श्री गडकरी ने उस वक्त आश्वासन दिया था कि जल्द ही यह कार्य होगा. इस्माइलपुर के जिला परिषद युवा नेता विपिन कुमार मंडल ने कहा कि इस्माइलपुर प्रखंड के 5 पंचायतों की मुख्य समस्या बाढ़ है. अगर बाढ़ से लोगों को निजात मिल जाए तो इस्माइलपुर प्रखंड भी नवगछिया के अन्य प्रखंडों की तरह विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएगा. कई तरह की योजनाओं को धरातल पर उतारने में काफी आसानी होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *