नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में दो दिवसीय 32 वाँ श्री श्याम महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से कोविड नियम के पालन को करते हुए किया जा रहा है पंडित राजकुमार शर्मा और अमर शर्मा द्वारा मुख्य यजमान वरुण केजरीवाल द्वारा पूजा कराई गई

श्याम भक्तों ने पुराने साल की विदाई एवं नए साल के आगमन पर बाबा की जोत जलाकर बाबा का आशीर्वाद लेते हुए नए साल के आगमन पर खूब आतिशबाजी की एवं कटिहार से आए गायक अभिषेक, युवराज भारद्वाज एवं श्याम भक्त मंडल के सदस्यों के द्वारा नए-नए भजनों से बाबा को रिझाया( ना डिस्को जाएंगे ना होटल जाएंगे नया साल बाबा तेरे दर पर मनाएंगे) जिसमें नए साल के आगमन पर 1 जनवरी को मुंबई से योगेश दाधीच एवं मुजफ्फरपुर से वैष्णवी एकता भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा

बंगाल के कारीगरों एवं बिहार टेंट हाउस इम्तियाज नवगछिया द्वारा खाटू वाले श्याम का भव्य दरबार बनाया गया है पूरे पंडाल को फूल से सजाया गया पूजा एवं पंडाल व्यवस्था में अनिल केजरीवाल गोविंद केडिया रूपेश रुंगटा वरुण केजरीवाल सौरभ चौधरी केशव उदयपुरिया मानस चिरानिया पुनीत चिरानिया केशव सर्राफ देवांश केडिया एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ उपाध्यक्ष गोविंद केडिया रूपेश रुंगटा सचिव वरुण केजरीवाल उप सचिव संदीप चिरानिया विनीत चिरानिया कोषाध्यक्ष रॉकी भरतिया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया रुपेश रुंगटा संदीप चिरानिया शंभू सर्राफ नंदलाल तिवारी निखिल चिरानिया संतोष यादुका गोविंद केडिया शिव डोका नियाँ अरुण यादुका पुनीत चिरानिया आदि लगे हुए हैं

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *