नारायणपुर : भवानीपुर नारायणपुर थाना क्षेत्र के चकरामी बलहा गंगा घाट से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक नर कंकाल बरामद किया. घटना स्थल से मिले कपड़े व चप्पलों के आधार पर नर कंकाल की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ही बलाहा गांव निवासी रमन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार सिंह के रूप में की गई. पुलिस ने घटनास्थल से चप्पल और कपड़ों में जींस पैंट शर्ट के अलावा शराब की एक खाली बोतल, 4 डिस्पोजेबल ग्लास, कुरकुरे नमकीन के खाली पैकेट भी बरामद किया है.

– घटनास्थल के पास से बरामद कपड़ा हो वह चप्पल से की गई युवक की पहचान

– परिजनों ने भवानीपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी 5 लोगों को किया गया है नामजद

आशंका है कि हत्यारों ने घटना को अंजाम देने से पहले उसी स्थल पर पहले शराब पिया है. यह भी आशंका है कि हत्यारों ने पहले युवक को विश्वास में लिया होगा और फिर पीने पिलाने का दौर चला होगा. इसी दौरान युवक की हत्या कर दी गई होगी. अनुभवी पुलिस पदाधिकारियों ने कंकाल को देख अनुमान लगाया है कि युवक की हत्या चाकू से गोदकर की गई होगी और उसके सर पर किसी भारी रड से भी प्रहार किया गया होगा. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, बिहपुर के सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, भवानीपुर नारायणपुर थाना अध्यक्ष जयंत कुमार ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की है.

फोरेंसिक एक्सपर्ट करेंगे नरकंकाल की जांच

फिलहाल नदी किनारे से बरामद नर कंकाल को नारायणपुर भवानीपुर थाने में एक बक्से में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस के विधि विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम ने नर कंकाल की प्रारंभिक जांच की है. फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा बरामद हुए नर कंकाल को भागलपुर ले जाकर गहन छानबीन करेंगे. पुलिस से जानकारी मिली है कि मृत युवक का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा.

8 अप्रैल को शाम में घर से निकला मिट्ठू फिर वापस नहीं आया

मिट्ठू के परिजनों का कहना है कि 8 अप्रैल को शाम में कुछ लोग मित्र को बुलाने उसके घर पर आए. मिट्ठू उन लोगों के साथ चला गया और फिर वापस नहीं आया. उन लोगों ने सगे-संबंधियों और मिट्ठू के पुराने ठोर ठिकाने पर खूब खोजबीन की लेकिन मिट्ठू का कोई अता-पता नहीं चल पाया तो 12 अप्रैल को भवानीपुर थाने में एक लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया.

परिजनों ने कराई है नामजद प्राथमिकी

परिजन पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि गंगा किनारे से बरामद हुआ नरकंकाल मिट्ठू का ही है. परिजनों का कहना है कि उसके पुत्र को घर से बुलाकर गंगा किनारे ले जाया गया और उसकी हत्या कर दी गई. हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. परिजनों द्वारा मामले में 5 लोगों को नामजद किया गया है. सूत्र बता रहे हैं कि पिछले दिनों से ही मिठ्ठू की संगती मिट्ठू के पिता को पसंद नहीं थी. इस कारण मिट्ठू के पिता ने उसके दोस्तों को पिछले दिनों ही जमकर हड़काया था.

कहती हैं एसपी

नवगछिया की एसपी निधि रानी का कहना है कि कपड़े और चप्पलों के आधार नरकंकाल की पहचान की गई है. पुलिस हस्तक्षेप फॉरेंसिक टीम से बरामद हुए नरकंकाल की जांच कराई जा रही है. पुलिस मामले के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान में जुट गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *