नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 नारायणपुर चौक पर आमने सामने बाईक की टक्कर से सवार दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गया.प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार भवानीपुर निवासी पिंटु मंडल घर से मार्केटिंग के लिए बाईक से मधुरापुर बाजार जा रहा था.
जबकि झंडापुर निवासी ललन मंडल पसराहा की और से तेज रफ्तार से आ रहे थे कि नारायणपुर चौक पर आमने सामने टक्कर हो गई.

मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने दोनों बाईक को थाना परिसर ले गए व जख्मी पिंटु मंडल व ललन मंडल को इलाज के लिए पीएचसी के डा.आँनंद मोहन के निजी क्लनिक में इलाज के लिए पहुंचाया व परिजनों को दुरभाष से घटना की जानकारी दी. वहीं डा.आँनंद मोहन ने खतरे से बाहर बताया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →


