नवगछिया । परबत्ता थाना के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर पान दुकानदार मो. फारूक की हत्या के मामले के दूसरे  नामजद अभियुक्त को पुलिस ने खगड़िया से गिरप्तार कर कांड का उद्भेदन कर दिया। मृतक के पुत्र महताब आलम निवासी थाना झंडापुर जिला भागलपुर के बयान के आधार पर परबत्ता थाना में  मो. रसाद, मो. फूलो और मो. सनोवर निवासी झंडापुर  को नामजद आरोपी बनाते हुये प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Whatsapp group Join

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि  अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मो. फूलो को घटना के कुछ घंटों के अंदर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त फूलों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर शुक्रवार को मो. फारूक का क्षत-विक्षत शव  परबत्ता थाना अंतर्गत वैभव होटल के सामने  से करीब 45 मीटर दक्षिण झाड़ी से बरामद किया गया था। रविवार को  इस कांड के दूसरे नामजद अभियुक्त मो. नौसाद उर्फ रसद  को महेशखुट खगड़िया से गिरफ्तार किया गया। जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अहम जानकारी दी है जिसका सत्यापन कर अग्रतर कार्यवाही की जाएगी।

  एसडीपीओ ने बताया कि मृतक फारूक अभियुक्त फूलों के एक औरत से अवैध संबंध के बारे में लोगों को बताता रहता था। इससे क्षुब्ध होकर उसने योजना बना कर फारुक की हत्या कर दी।

    एसडीपीओ ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त मो. फूलो का आपराधिक इतिहास है जिसके लिए रिकॉर्ड का अवलोकन किया जा रहा है। हत्याकांड में बचे एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *