भागलपुर| चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को राजनैतिक दल में बदलेंगे। उन्होंने पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही। पार्टी का नाम जन सुराज रखा जाएगा।

इससे पहले प्रशांत किशोर 13 जून को नवगछिया और 14 जून को भागलपुर आएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता देबज्योति मुखर्जी ने उनसे मुलाकात कर उन्हें भागलपुर आने का निमंत्रण दिया।

प्रशांत किशोर ने उसे स्वीकार कर लिया। देबज्योति ने बताया पार्टी के गठन से पहले महिला, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति, उपजाति का विशेष संगठन तैयार किया जाएगा। सितंबर में प्रशांत किशोर की पदयात्रा का समापन होगा और तब तक 1 करोड़ लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। । राज्यस्तरीय सभा में इबरार अंसारी, अमरनाथ गोएनका, अरुण दास भी मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *