नवगछिया : अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बकरीद को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक एसडीओ उत्तम कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीओ ने जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिया।
Total Downloads: 166
बताया गया कि बकरीद के मौके पर ईदगाह, मस्जिद व अन्य जगहों पर नमाज अदा की जाती है। इसको लेकर 82 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती जाएगी। अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक आ टीम लगातार कार्य कर रही है। सभी थानाध्यक्ष, बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया गया है कि प्रबि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करें। शांति समिति के सदस्यों से भी कहा गया कि क्षेत्र में यदि कोई भ्रामक खबर फैल रही है तो उसका खंडन करें।

