नवगछिया। खरीक प्रखंड में बुधवार की सुबह रामगढ़ चौक से एनएच- 31 स्थित बगड़ी चौक जाने वाली लगदाहा सड़क पर तीखी मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी अमर कुमार (18 वर्ष) पिता छोटेलाल मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार खरीक के अठनियां निवासी 17 वर्षीय अंकित कुमार पिता वीरेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। जहां घायल को इलाज के लिए खरीक पीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक अपनी मां के ममेरे भाई खरीक के सुराहा निवासी राजो मंडल के श्राद्धकर्म से अपने मौसरे भाई अंकित कुमार के साथ अठनियां जा रहा था।

इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, पीकअप चालक अपना वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *