नारायणपुर : लालसा, त्याग व कुर्बानी का त्योहार बकरीद पर सोमवार को बिहपुर के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने खानका पहुंच रहे लोगो को मुबारकबाद दी।
Total Downloads: 49
दोनों ने कहा कि कुर्बानी का त्योहार बकरीद हमें हजरत इब्राहिम अलैह सलाम के सुन्नत को बरकरार रखने और आपसी भाई चारे का पैगाम देता हैं। वही बिहपुर, मिलकी, गौरीपुर, झंडापुर, वभनगामा, औलिबाद, हिरदीचक, सहौडी, जमालपुर, लत्तीपुर, जमालदीपुर, मोमिन टोला आदि मस्जिदों व ईदगाहों में लोगो ने बकरीद की नमाज अदा की।
इस मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खां, हाफिज काडी, तारीक अनवर, रहनुमा खां, गुलाम पंजतन, बुशमस, मेहरबान आलम, अफरोज आलम आदि लोग मौजूद थे।

