नवगछिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी 25.45 मीटर पर बह रही है। पिछले 24घंटे में 17 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि फिलहाल गंगा नदी चेतावनी स्तर से काफी नीचे बह रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
इसलिए सभी स्पर व तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं कटाव निरोधी कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया के अभियंताओं द्वारा एक से दो दिन में कटाव निरोधी कार्य पूरा करा लिये जाने की जानकारी दी जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
