नवगछिया । खरीक प्रखंड के तेलघी गांव स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी कार्यालय) में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। बीआरसी कर्मी नितेश कुमार ने खरीक थाना में दिए आवेदन में कहा है

कि शनिवार की सुबह नौ बजे वह और अन्य कर्मी बीआरसी आए और मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि कमरे में सारा समान बिखरा पड़ा है।

चार कम्प्यूटर, तीन सीपीयू, तीन यूपीएस, चार कीबोर्ड, एक प्रिंटर, वाई-फाई समेत अन्य समान गायब है। ट्रंक का ताला खुला था और उसमें रखा कार्यालय से संबंधित कागजात भी बिखरा पड़ा था। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *