नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना तेतरी एनएच-31 गुदरिया स्थान के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध ओम प्रकाश झा की जान चली गई। मृतक की पहचान कटिहार जिला मनिहारी थाना के किशनपुर निवासी स्वर्गीय योगानंद झा के पुत्र ओम प्रकाश झा है।
Total Downloads: 167
ओम प्रकाश झा तेतरी में जनेऊ समारोह में भाग लेने आए थे। उनके भांजे तेतरी निवासी विजय कुमार झा ने बताया कि उनके मामा उनके साथ घूमनें बगीचा गए थे। उनके साथ ही मामा ओम प्रकाश झा बगीचे से आम लेकर वापस घर लौट रहे थे। एनएच सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के पश्चात वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीरपैंती| प्रखंड के मैनी नदी में डूबने से अम्मापाली निवासी केशव मण्डल का सात वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार उर्फ भोला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि खेत से घर लौटने के क्रम में पैर फिसल कर गिर जाने से मौत हो गई। बरसात में नदी में पानी का अंदाजा नही लगाया जा सका। मां रीना देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष झुम्पा सिंह ने इसकी सूचना अंचल व थाना को दी।

