नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ताइक्वांडो फिटनेस एकेडमी, राजेंद्र कॉलोनी नवगछिया में हुआ। टेस्ट के मुख्य निर्णयक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 44
टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में सुशांत राज, प्रिंस, ग्रीन वन बेल्ट में आराध्या सिंह, ग्रीन बेल्ट में जानवीर कुमार, ब्लू बेल्ट में अक्षय कुमार और रेड वन बेल्ट में ऋषभ कुमार हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
