खरीक :शनिवार की देर रात प्रखंड के तेलघी गांव में स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी कार्यालय) में चोरी हुई घटना की घटना का खरीक पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। पुलिस ना सिर्फ घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार करने में सफल रही। बल्कि चोरी हुई सामान को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के कालूचक विश्वपुरिया विक्रम कुमार, हंसराज कुमार एवं देवराज कुमार को चोरी की समान के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से चार मॉनिटर, चार मॉनिटर स्टैंड, तीन सीपीयू, तीन यूपीएस, चार कीबोर्ड, एक प्रिंटर, एक वाई-फाई, एक कार्टिज बरामद हुई है।

दरअसल, घटना के अनुसंधान के क्रम में देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कालूचक विश्वपुरिया गांव में युवक सस्ते दाम पर कम्प्यूटर सेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह पुलिस की टीम कालूचक विश्वपुरिया गांव पहुंची, जहां विक्रम कुमार को कम्प्यूटर सेट समान के साथ हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में बीआरसी से चोरी का खुलासा हुआ। तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। नवगछिया एसपी पूरण झा ने इस सफल उद्भेदन के लिए खरीक थानाध्यक्ष की सराहना की। साथ ही पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का आश्वासन दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *