नवगछिया। खरीक पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कारवाई करते हुए कई मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी कठेला निवासी ऋषभ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी ने खरीक थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार पर गोली चलाने में नामजद आरोपी था।

इसके अलावा बीते 18 जून को खरीक थाना क्षेत्र के कठेला मोड़ के पास हथियार के बल एक मेडिकल कर्मी की बाइक लूटने मामले के आरोप में वह फरार था। एसटीएफ एवं खरीक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे पसराहा दियारा से सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि कुख्यात की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। बता दें कि कुख्यात ऋषव का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में जेल भी जा चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *