21 naugachia narayanpur men karykram

नारायणपुर – प्रखंड के  माध्यमिक उच्च बिधालय नारायणपुर में शिव प्राण मैटी ऑफ इंडिया मिशन के द्वारा मंगलवार को   संस्कृत हमारी देवभाषा कायॆशाला में  प्रो भोला कुंवर ने कहा संस्कृति और सभ्यता को हम भूलते जा रहे है परिणाम स्वरूप लोगों में नैतिकता की कमी हो रही है. वहीं मिशन के सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा की विश्व की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत है जिसे देवभाषा कही गयी है. आज इस भाषा का हर स्तर से उपेक्षा की जा रही है जिससे समाज में वैचारिक मतभेद, अनुशासन एवं शिष्टाचार की कमी, अशांति बढ़ती जा रही है पुवॆ प्राचार्य राजेंद्र यादव ने कहा  छात्रों से  संस्कृत के प्रति अपनी रुचि जगाने की अपील किया कायॆक्रम की अध्यक्षता शिक्षक ओमप्रकाश कुमार एवं संचालन शिक्षक प्रवीण कुमार ने किया मौके पर  शिक्षक राजीव कान्त झा, सुजय कुमार, प्रो. शम्भू कुमार चौधरी ने अपने विचार रखते हुए कहा की संस्कृत ऐसी भाषा है जो कभी लुप्त नही हो सकता है. सनातन धर्म के सभी शास्त्र-वेद, उपनिषद, गीता, पुराण आदि संस्कृत भाषा में है और देवनागरी लिपि में लिपिबद्ध है संस्कृत जितना मजबूत होगी भारतीय संस्कृति उतनी ही मजबूत होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *