नवगछिया। हरिमहाराज ठाकुरबाड़ी रोड में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भाद्र मास में आयोजित इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पूजा के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक और अद्भुत स्वरूप दिया गया है। वहीं, पंडाल को हल्की और मनमोहक रोशनी से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पूजा समिति के सदस्य रवि शर्मा ने बताया कि सोमवार को मुख्य यजमान श्रीधर शर्मा, पुजारी अमर शर्मा के द्वारा शाम पांच बजे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा शुरू कराई गई। इसके बाद शाम छः बजे से गणेश कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया।

महाआरती और छप्पन भोग का होगा आयोजन

पूजा समिति की ओर से महोत्सव के दौरान अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को शाम छह बजे महाआरती का आयोजन होगा। बुधवार को सुबह नौ बजे से श्रद्धालु भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करेंगे। इसी दिन शाम छह बजे भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया जाएगा।

गुरुवार को दोपहर दो बजे से शिव चर्चा का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे हवन होगा। इसके बाद शाम चार बजे से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन का कार्यक्रम शुरू होगा।मुख्य मार्ग होते हुए तालाब में होगा विसर्जन

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिमा को बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए गौशाला स्थित तालाब तक ले जाया जाएगा, जहां विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।

चार दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर हरिमहाराज ठाकुरबाड़ी रोड सहित आसपास के इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मौके पर गोलू चिरानिया, अमित चिरानिया, रमेश चिरानिया, दिव्यांश केडिया, रतन सिंह मौजूद थे!

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *