बिहपुर । प्रखंड अंतर्गत बड़ी भगवती स्थान सोनवर्षा में होने नौ अगस्त को नागपंचमी पूजा पर लगने वाले मेले को लेकर शनिवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सात अगस्त को 24 घंटे का अखंड रामधुन शुरू होगा।

वहीं बलि और मुंडन संस्कार के लिए रसीद आठ अगस्त को अपराह्न चार बजे से कटेगा। जबकि फुलायस के लिए नौ अगस्त को सुबह पांच बजे से रसीद मंदिर प्रांगण में कटेगा।

उपाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, सचिव पवन चौधरी, उप सचिव राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, उप सचिव राजेश कुमार समेत सदस्य जीवन चौधरी ने बताया कि उपयुक्त बिंदुओं के अलावा मेला आयोजन, रोशनी, साफ-सफाई और शांति व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय कुंवर ने किया। बैठक में मनोज कुंवर, बेदानंद चौधरी, कौशल ईश्वर, कारे मंडल आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *