नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नवगछिया इकाई के सेवार्थ विधार्थी द्वारा सावन माह की चौथी सोमवारी को ब्रजलेश्वर धाम मडवा परिसर में आए हुए शिवभक्तों को पूजा सामग्री हेतु, स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

 प्रांत सह संयोजक (दक्षिण बिहार) ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में सुबह नि:शुल्क पूजा सामग्री फूल, बेलपत्र, दूध, गंगाजल एवं शाम में शुद्ध पेयजल और शरबत आदि से शिवभक्तों को सहयोग किया।

मंदिर के व्यवस्थाप गोपाल झा ने कहा कि बाबा ब्रजलेश्वर की महिमा अपरंपार है। यहां जो भी भक्त भोले नाथ की शरण में आते हैं उनकी हर मांगी मुरादें पूरी होती है। अभाविप के विश्वास वैभव ने बताया अभाविप हरेक समय सेवा भावना से कार्य करती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *