नवगछिया । विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर बुधवार को नवगछिया जिला भाजपा की ओर से चैती दुर्गा मंदिर परिसर मे विचार गोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में किया गया।
संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। मुख्य अतिथि बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो. कमरूजमा अंसारी ने विभाजन के समय हुई त्रासदी के बारे में जानकारी दी।
धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रवेश कुमार यादव, वशिष्ठ कुशवाहा अनूप भगत, दीपक भगत ,सुबोध यादव, राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।


