नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के विधायक और बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक, नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उपमंत्री से राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने पर नवगछिया में भव्य स्वागत किया गया।
Total Downloads: 346
पटना से नवगछिया आने के क्रम में तेतरी जीरोमाइल के पास जदयू संगठन के नवगछिया जिला कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस आयोजन में युवा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मौजूद थे। इस अवसर पर गोपाल मंडल ने कहा कि गोपालपुर की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार चौथी बार विधायक बनाया है, और इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि मुझे भविष्य में कैबिनेट मंत्री भी बनाया जाएगा।

