नवगछिया  : नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में सभी पंचायत  से आए सरपंच प्रतिनिधियों का बैठक  प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें कि बैठक में पांच सूत्रीय प्रस्ताव पारित हुआ. 1. ग्राम कचहरी में न्याय मित्र तथा सचिव के कमी को पूरा किया जाए, ग्राम कचहरी के दिन पुलिस प्रशासन की व्यवस्था होना चाहिए, नोटिस तामिल करने के लिए चौकीदार की व्यवस्था किया जाए, प्रशासनिक राशि को बढ़ाया जाए,  प्रशासन और सरपंचों के बीच अच्छी तालमेल होनी चाहिए, इन्हीं सब बातों को लेकर  प्रखंड के  सभी सरपंच व उपसरपंच मौजूद थे. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष वंदना साहू , संघ के उपाध्यक्ष मुरारी भारती, संघ के सचिव संतोश भगत , खगड़ा पंचायत के उपसरपंच व सरपंच प्रतिनिधि करूणा शंकर साहू , सिराज साह, झून्ना देवी, राजीव पासवान, उमेश मंडल व अन्य कई लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *