बिहपुर : झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इसको लेकर पीड़ित किशोरी की मां ने शनिवार को थाने में आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
जिसमें थानाक्षेत्र निवासी निसार मंसूरी को नामजद किया है। आरोप में बताया गया है कि 24 सितंबर को नामजद ने दिन के करीब 12 बजे मेरी बेटी को फोन कर चोरहर ढ़ाला के पास बुलाया।
वहां से उसे बाइक पर बैठाकर कहीं ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं नवगछिया एसपी के सरकारी नंबर पर संपर्क करने पर बताया गया कि हम मामला पता कर लेते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
