रंगरा : रंगरा प्रखंड पूरे तरीके से बाढ़ से प्रभावित है ऐसे में हर एक पंचायत हर एक गांव में पानी है । ठीक उसी तरह रंगरा गांव में भी पूरा पानी भरा हुआ और चारों तरफ पानी ही पानी है । इसी बीच दुर्गा पूजा भी आ गया और इस बार रंगरा दुर्गा मंदिर के प्रांगण में लगभग कमर भर पानी भरा है। रंगरा पंचायत का सबसे प्राचीन एवं प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में हर वर्ष भव्य मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता था ।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

लेकिन इस बार पानी होने की वजह से आदमी परेशान एवं चिंतित हैं कि इस बार मेला कैसे लगेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम कैसे होगा और सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि माता को बलि प्रदान होती थी। जिस स्थान पर वह भी पूरी तरह से जल मग्न हो गया है। ऐसे में बलि प्रदान कैसे होगी । उसके लिए क्या विकल्प निकल जाएगा।

रंगरा पूजा समिति के सदस्य एवं सभी ग्रामीण काफी चिंतित हैं । इन समस्याओं को लेकर और लगातार गंगा एवं कोसी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है ऐसे में अब देखना होगा सबसे बड़ी बात इस बार पूजा समिति एवं अन्य कार्यकर्ता ग्रामीण मिलकर क्या विकल्प निकलते हैं। वही पूजा समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है माता की पूजा में कोई दिक्कत नहीं होगी माता की पूजा विधिवत जैसे होती है । ठीक उसी प्रकार होगी अब आगे मैया ही जाने कैसे आपदा से निपट जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *