नवगछिया :  विभिन्न प्रखंडों में दुर्गा पूजा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले नवरात्रि के बाद शनिवार की देर रात तक दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन जारी रहा। भक्तगण जय मां अंबे, जय जगदंबे के नारे लगाते हुए रंग गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए। शक्तिपीठ कहे जाने वाले तेतरी दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन में कई जिलों के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया, जबकि महिलाओं ने विदाई गीत गाए।

विसर्जन के दौरान उमड़ी भीड़ के कारण नवगछिया पुलिस प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मैया और रेलवे में स्थापित दुर्गा मैया की प्रतिमा का भी देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन किया गया। एक ही समय दोनों प्रतिमाओं के उठने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए दोनों प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।

नारायणपुर। भ्रमरपुर सिद्धपीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर में शनिवार की शाम सात बजे स्थानीय शिवगंगा पोखर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। नारायणपुर रेलवे-स्टेशन, नारायणपुर चौहद्दी, शाहपुर-चौहद्दी की दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन रविवार की सुबह मधुरापुर गंगा जहाज घाट में हुआ। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ निगरानी कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने नम आंखों से दुर्गा मां को विदा किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *