प्रखंड के नगरपारा गांव में रविवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में विकल सिंह उर्फ किशोर हत्याकांड के दो आरोपी के घर का कुर्की जब्ती किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई थी।
जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका हूं। दो आरोपी सचिन मंडल व विशाल मंडल के घर कुर्की जब्ती किया। शेष तीन आरोपी पर अनुसंधान चल रहा है उसकी भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

