खरीक: बाजार स्थित गणिनाथ धाम के पास सड़क पर खड़ी बाइक का डिक्की तोड़कर 90 हजार रुपये लेकर उच्चका फरार हो गया। मामले को लेकर गणेशपुर निवासी पीड़ित श्याम सुंदर शर्मा ने थाने में आवेदन दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
जिसमें कहा है मैं सोमवार की शाम सड़क किनारे बाइक खड़ा कर पानी पीने के लिए दुकान के अंदर गया। वहां से लौटा था तो देखा कि डिक्की टूटा हुआ है और उसमें रखे 90 हजार रुपये, बैंक पासबुक समेत अन्य कागजात गायब हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
