नवगछिया : नयाटोला से पुलिस ने हथियार के साथ नाबालिग लड़का को गिरफ्तार किया. नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि दीपावली व धनतेरस पर्व को लेकर नवगछिया पुलिस जिला के चौक-चौराहों व बाजार में विधि-व्यवस्था संधारण व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
Total Downloads: 166
उसी क्रम में नवगछिया थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक लड़का हथियार लेकर नया टोला में घूम रहा है. सूचना का सत्यापन व कार्रवाई के लिए नवगछिया थाना पुलिस व डीआइयू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नयाटोला पहुंची, तो पुलिस बल को देख एक लड़का हाथ में काला रंग का पिठ्ठू बैग लेकर भागने लगा.
शक के आधार पर पुलिस संरक्षण में लेकर तलाशी लेने के क्रम में विधि विरुद्ध बालक के पिठ्ठू बैग से एक कट्टा बरामद किया गया. उक्त विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

