नवगछिया : पुलिस की दबिश से घबराकर आरोपित ने नवगछिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपित गोपालपुर थाना के तिनटंगा करारी निवासी रंजीत मंडल है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
इस संबंध में नवगछिया एसपी ने बताया कि नौ अप्रैल को गोपालपुर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया था. इस संबंध में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें दो आरोपित को नामजद आरोपित बनाया गया था.
प्राथमिकी में रंजीत मंडल नामजद आरोपित था. पुलिस रंजीत मंडल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी. न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
